• Breaking News

    Monday, March 6, 2017

    SBI बचत खाते में नहीं होंगे 5 हजार तो देना पड़ेगा 100 रुपये जुर्माना

    SBI बचत खाते में नहीं होंगे 5 हजार तो देना पड़ेगा 100 रुपये जुर्माना



    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते में न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) की लिमिट को बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने एसबीआई को बचत खाते की न्यूनतम राशि और नकद लेनदेन पर एक अप्रैल से लगने वाली जुर्माना राशि पर दोबारा से विचार करने को कहा है। 
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इतना ही नहीं सरकार ने निजी बैंकों को भी कैश ट्रांसजेक्शन और एटीएम से कैश निकालने की लिमिट पर दोबारा से विचार करने को कहा है। 
    आपको बता दें कि एक अप्रैल से एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम राशि कम से कम 5,000 रुपए रखने होंगे, अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो बैंक 100 रुपये जुर्माना लगाएगा। बैंक ने अपने फैसले में मेट्रो शहरों, अर्बन, सेमी अर्बन और रूरल क्षेत्रों में बचत खाते में अलग-अलग न्यूनतम राशि रखने का फैसला लिया था।
    कहां रखना होगा कितना न्यूनतम बैलेंस और क्या होगा जुर्माना
    - मेट्रो क्षेत्र की ब्रांच के खाता धारकों के लिए मिनिमम बैलेंस 5000 रुपए रखना जरूरी, नहीं रखने पर 50 से 100 रुपए जुर्माना।
    - अर्बन ब्रांच में 3,000 रुपए न्यूनतम रखना जरूरी, नहीं रखने पर 20 से 50 रुपये का जुर्माना। 
    - सेमी-अर्बन क्षेत्रों के बैंकों में 2,000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी, नहीं तो 20 से 50 रुपये का जुर्माना। 
    - रूरल क्षेत्रों के लिए मिनिमम बैलेंस 1,000 रखना जरूरी नहीं तो 20 से 50 रुपए का जुर्माना लगेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel