विश्वनाथ मंदिर में पूजा के वक्त नमाज की मुद्रा में बैठे अखिलेश, पुजारी ने टोका
बनारस में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राहुल गांधी-अखिलेश यादव का भी रोड शो हुआ. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए. मोदी के अलावा अखिलेश यादव भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.
लेकिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गए अखिेलेश यादव कुछ ऐसा कर बैठे, जिसके कारण वो आलोचकों के निशाने पर आ गए. दरअसल, बाबा विश्वनाथ की पूजा करते समय अखिलेश के बैठने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नमाज पढ़ने के ढंग में बैठकर पूजा करते नजर आते हैं. बाद में पुजारी उन्हें टोकता तो वो ठीक से बेठते हैं.
No comments:
Post a Comment