उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2017 : बीजेपी को तीन चौथाई बहुमत, दोनों सीटों से हारे सीएम हरीश रावत

उत्तराखंड चुनाव में सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है. बीजेपी की ऐसी आंधी चली कि खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव हार गए. हरीश रावत पार्टी को जीत दिलाने में भी नाकाम रहे. राज्य की कुल 70 सीटों में से 69 के नतीजे आ चुके हैं और यहां भी बीजेपी को तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत मिला है. बीजेपी अब तक 56 सीटें जीत चुकी है वहीं कांग्रेस को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा है.
बीजेपी की इस अप्रत्याशित जीत पर हरीश रावत ने कहा, मैं 'मोदी क्रांति' और ईवीएम के चमत्कार को सलाम करता हूं. हालांकि उन्होंने अपने इस बयान को और स्पष्ट करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह जो कुछ कह सकते थे, उन्होंने कह दिया है. रावत ने कहा, 'संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत करने वाले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लेता हूं. मैं मानता हूं कि मेरे नेतृत्व में ही कुछ कमी रही होगी, जिसके कारण पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन खराब रहा.'
74 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने चुनाव में खड़े 628 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद की थी. प्रदेश में 35,78,995 महिला मतदाताओं समेत कुल 74,20,710 मतदाता 628 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करते हुए गिनती की जा रही है. 15 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी. इस बार प्रदेश में कुल 68 फीसदी मतदान हुआ.

No comments:
Post a Comment