अखबारों में चुनाव परिणाम : केसरिया होली, जादूगर से लेकर घर-घर मोदी और अमिट मोदी तक...

मौजूदा विधानसभा चुनाव के समाचार शुरू से ही मीडिया में सुर्खियों में बने रहे. खास तौर पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की खबरें मीडिया में लगातार बनी रहीं. देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले और साथ ही देश की राजनीति के भविष्य की दिशा तय करने वाले इस चुनाव के शनिवार को जब काफी हद तक चौंकाने वाले नतीजे आए तो मीडिया में खबरें भी उसी के मुताबिक आईं. प्रमुख दैनिक अखबारों के रविवार के अंक में प्रथम पृष्ठ पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों की खबरें हैं. इन खबरों में खास आकर्षण है इनके शीर्षक, जिनमें अलग-अलग प्रयोग किए गए हैं. होली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर ग्राफिक्स, कैरीकेचर, कार्टून आदि के युक्तिपूर्ण उपयोग किए गए हैं. इसके अलावा इन नेताओं को उपमाएं भी दी गई हैं.
No comments:
Post a Comment